पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुरादाबाद. कोरोना (Coronavirus) का खौफ लोगों के जेहन में इस कदर बैठ गया है कि अपने भी अपनों की मदद करने को तैयार नहीं हैं। इसी बीच मुस्लिम भाइयों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल (Hindu Muslim communal Harmony) पेश करते हुए दुनिया को एक अच्छा संदेश देने का काम किया है। घटना के मुताबिक, मुरादाबाद जिले में एक हिंदू महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। अकेले पति ने उसके अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद मुस्लिम भाइयों ने न केवल हिंदू महिला की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि राम नाम सत्य है बोलकर श्मशान घाट में हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार भी कराया।