दरअसल, पियूष शर्मा पुत्र सतीश शर्मा और मोनिका अग्रवाल को थाना बिसरख पुलिस और अपराध शाखा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अडेला सोसायटी गौर सिटी-2 के सामने से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ऑक्सीजन की भारी मांग के बीच सिलेंडरों की कालाबाजारी के बीच ये दोनों जरूरतमंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ऊचें दामोंं पर बेच रहे थे। ऑक्सीजन सिलेंडर कालाबाजारी करने के लिए दोनों आरोपी उन अस्पतालों के पास सक्रिय रहते हैं, जिनमें कोरोना के मरीजों का उपचार चल रहा है।