
जेवर एयरपोर्ट पर पायलट की ड्रेस पहनकर एयरपोर्ट के टर्मिनल पर पहुंची बच्ची सफा।
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इन दिनों लगातार चर्चाओं में है, लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह कोई उड़ान या इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि एक मासूम बच्ची है। हाल ही में एयरपोर्ट परिसर में पायलट की वर्दी पहने एक छोटी बच्ची, सफा ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। पायलट के गेटअप में सफा का अंदाज इतना मनमोहक था कि वहां मौजूद यात्रियों से लेकर एयरपोर्ट स्टाफ तक, हर कोई उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने को बेताब दिखा। अब इस नन्ही पायलट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सफा जब पायलट की स्पेशल ड्रेस पहनकर एयरपोर्ट के चमचमाते टर्मिनल पर पहुंची, तो उसकी क्यूटनेस देखने लायक थी। उसने अपने हाथ में एक बड़ा सा फूलों का गुलदस्ता ले रखा था और अपनी मासूमियत से वहां मौजूद लोगों को फूल बांट रही थी। जेवर एयरपोर्ट पर मौजूद हर शख्स इस पल को यादगार बनाना चाहता था। यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों ने सफा के साथ जमकर सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाई। सोशल मीडिया पर भी इस नन्ही बच्ची का वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
नन्ही सफा की मां जुबेदा ने इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे इस ऐतिहासिक दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहती थी। जुबेदा ने कहा कि हम इस पल को स्पेशल बनाना चाहते थे। हम लखनऊ से फ्लाइट लेकर जेवर पहुंचे हैं और अब यहीं से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़कर अमृतसर जाएंगे। जेवर एयरपोर्ट का हमारा अनुभव बहुत ही शानदार रहा।
जब जुबेदा से पूछा गया कि उन्होंने बच्ची को पायलट की ड्रेस क्यों पहनाई? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि उनकी बेटी बड़ी होकर सचमुच एक पायलट बने और आसमान की ऊंचाइयों को छुए। इसी सपने को सच होते देखने के लिए उन्होंने इस खास दिन पर सफा को पायलट की ड्रेस पहनाई।
यात्रियों ने न सिर्फ एयरपोर्ट की खूबसूरती की तारीफ की, बल्कि इसके भविष्य को लेकर भी बड़ा भरोसा जताया। सफा की मां जुबेदा ने बताया जब वे लखनऊ एयरपोर्ट से बोर्ड कर रही थीं, तब भी वहां जेवर के लिए जबरदस्त उत्साह था। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। यह एयरपोर्ट बहुत ही भव्य और सुंदर बना है, जिससे आने वाले समय में एयरपोर्ट के कई बड़े फायदे देखने को मिलेंगे।
Updated on:
15 Jun 2026 12:19 pm
Published on:
15 Jun 2026 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
