11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोरवेल में समा गए पिता-पुत्र, फिर साढ़े चार घंटे बाद हुआ ऐसा चमत्कार कि चारों ओर हो रही चर्चा

मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल, मंगाई गई जेसीबी।

2 min read
Google source verification
Rescue in borewell

बोरवेल में समा गए पिता-पुत्र, फिर साढ़े चार घंटे बाद हुआ ऐसा चमत्कार कि चारों ओर हो रही चर्चा

गाजियाबाद। जिले के लोनी इलाके में रविवार को एक गंभीर हादसा हो गया। हादसे में 14 साल का एक बच्चा और उसके पिता दोनों बोरवेल में गिर गए। बच्चे को तो मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद जब पिता को निकालने में सफलता नहीं मिली तो पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी मंगाई। बोरबेल करीब 30 फीट गहरा बताया जा रहा है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से भीषण गर्मी में रेस्क्यू कर गिरे शख्स को भी निकालने में सफालता प्राप्त कर ली। इस बीच बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि बोरवेल निर्माणाधीन था, जिसके अंदर पानी का लेवल कम था। बच्चा और उसके पिता वहां मौजूद थे। बच्चे के पिता यहां बतौर मिस्त्री काम कर रहे थे। करीब साढ़े चार घंटे मशक्कत की गई और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे के पिता को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दरअसल मामला लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना इलाके के खुशहाल पार्क कॉलोनी का है। जहां उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पिता पुत्र के निर्माणाधीन बोरवेल में गिरने की खबर आई। बताया जा रहा है कि यहां पर 14 साल के बच्चे के पिता शकील बतौर मिस्त्री निर्माणाधीन बोरवेल पर काम कर रहे थे। पानी का लेवल कम था। उसी दौरान वह बोरवेल के अंदर गए और उनके ऊपर मिट्टी की एक ढांग गिर गई। वहीं पर मिस्त्री का 14 साल का बेटा खाना लेकर आया हुआ था। वह भी मिट्टी की ढांग के साथ अंदर चला गया। हालांकि शोर मचाने पर बच्चे को तुरंत बचा लिया गया। लेकिन उसके पिता को बचाने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर लगाया गया और उन्हें बचा लिया गया।

साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद जब शकील को जिंदा बाहर निकाल लिया गया तब सबकी आंखों में खुशी के आंसू थे। लोनी SDM सत्येंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने अपना काम बखूबी किया, जिसके बाद गहरे बोरवेल में से शकील को जिंदा बचाया गया। रमजान के पवित्र महीने में घटी इस घटना को स्थानीय लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे।


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग