
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद। जनपद के ट्रॉनिका सिटी थाने में अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब थाना परिसर में खड़े सीज वाहनों में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण थाने के ऊपर से जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्क होना बताया गया है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी परिसर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है। जिसमें अचानक ही जोरदार स्पार्क हुआ और उसकी चिंगारी नीचे घास में गिरी। घास सुखी होने के कारण आग फैलने लगी और वहां खड़ी पुरानी सीज हुई करीब 7 से 8 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके कारण जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा नुकसान टल गया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।
Published on:
09 Apr 2021 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
