उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा वायुसेना के पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने आज बीजेपी जॉइन की है। उनको गाजियाबाद से प्रत्याशी बनाने की संभावना है। आज ही उन्होंने दिल्ली मुख्यालय में भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद सीट से वर्तमान सांसद और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीके सिंह का टिकट काटकर इनको टिकट दिया जाएगा।
यूपी के गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा वायुसेना के पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने आज बीजेपी जॉइन की है। आज ही उन्होंने दिल्ली मुख्यालय में भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है।
आगरा के रहने वाले हैं पूर्व वायु सेना प्रमुख
राकेश कुमार सिंह भदौरिया मूल रूप से आगरा जिले के कोरथ गांव के निवासी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। इन्होंने कमान और स्टाफ कॉलेज से रक्षा अध्ययन में पीजी किया है। साल 2019 में एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ के पदभार समाप्त होने के बाद राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने 26वें वायुसेना के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था।
साल 2021 तक पद रहे भदौरिया, फाइटर जेट उड़ाने वाले पहले अधिकारी
सितंबर 2021 तक वे इस पद पर कार्यरत रहे। उनके पास रक्षा सेवाओं में 4 दशक से अधिक का अनुभव है। वे राफेल फाइटर जेट उड़ाने वाले पहले भारतीय वायुसेना अधिकारी हैं। राफेल विमानों के लिए फ्रांस के साथ सौदे में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने 4250 घंटे से अधिक की उड़ानें भरी हैं और उनके पास 26 विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों का अनुभव है।
जनरल वीके सिंह का कट सकता है टिकट
साल 2014 में भाजपा ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से जनरल वीके सिंह को उम्मीदवार बनाया था। जनरल वीके सिंह गाजियाबाद सीट से दो बार के सांसद हैं और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के गुड बुक का सदस्य भी माना जाता है। माना जाता है कि अगर भाजपा जनरल वीके सिंह को उम्मीदवार बना रही है तो राकेश कुमार सिंह भदौरिया को इसके बदले और बेहतर मौका दिया जाएगा।