141 बसपाइयों ने थामा दामन दरअसल, मंगलवार को नवयुग मार्केट स्थित उडुप्पी कृष्णा सभागार में भाजपा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपा विधायक व मेयर समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बसपा के 141 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बसपा के जिला कोषाध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा, विधानसभा प्रभारी ब्रज भूषण शर्मा, साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी नवनीत शर्मा, विधानसभा संयोजक कुलदीप शर्मा, पूर्व मुरादनगर विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा, जिला संयोजक आनंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, हसन चौधरी, धर्मेश शर्मा, आशु त्यागी, अजय सिंह जाटव और राधिका सिंह आदि शामिल रहे।
इस वजह से ज्वाइन कर रहे हैं भाजपा इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी का कहना है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के सम्मान को देखते हुए दूसरे दलों के लोग घुटन महसूस करने लगे हैं। इस वह से पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद मेयर आशा शर्मा और विधायक अजीत पाल त्यागी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।