27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे सपा नेता आजम खान के खिलाफ केस दर्ज

गाजियाबाद स्थित हज हाउस के उद्घाटन के दौरान आजम खान ने की थी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Oct 2018, 10:50 AM IST

Azam Khan

बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे सपा नेता आजम खान के खिलाफ केस दर्ज

रामपुर. अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा के कद्दावर नेता आजम खान इस बार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर पर एक सभा में आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंस गए हैं। बता दें कि उन्होंने यह टिप्पणी 2016 में गाजियाबाद स्थित हज हाउस के उद्घाटन के दौरान की थी। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। आजम खान ने उस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा की ओर इशारा करते हुए कहा था कि यह आदमी हाथ से इशारा कर रहा है कि जहां पर खड़े हैं वह जमीन हमारी है और सामने वाला प्लॉट भी मेरा है। अब दो साल बाद इस मामले में लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में आजम खान के खिलाफ आपराधिक मानहानि व भड़काऊ भाषण देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

50 करोड़ की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश, ऐसे पकड़े गए सीए व वकील समेत 3 आरोपी

लालजी प्रसाद निर्मल ने आजम खान पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आजम खान ने बाबा साहेब को 'भूमाफिया' कहा था। बता दें कि 6 सितंबर 2016 को गाजियाबाद में हज हाउस का उद्घाटन किया गया था। इस मौके पूर्व मंत्री आजम खान भी पहुंचे थे। इस दौरान आजम खान ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। आजम खान ने बाबा साहेब की प्रतिमा की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि यह आदमी हाथ से इशारा कर रहा है कि जहां पर खड़े हैं वह जमीन हमारी है और सामने वाला प्लॉट भी मेरा है। अब इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में आजम खान के खिलाफ आपराधिक मानहानि व भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज कर लिया गया है।

एक के बाद एक मुकदमा दर्ज होने से तिलमिलाए आजम खान का दर्द आया बाहर, फिर कह दी ऐसी बात

वहीं मुकदमा दर्ज होने से तिलमिलाए आजम खान ने कहा है कि कोई उन्हें गद्दार कहता है, कोई देशद्रोही तो कोई पाकिस्तान चले जाने की बात करता है, लेकिन मैं किसी और ही धुन में लगा हूं। मादरे वतन की जमीन पर लोग जिहालत की बिना पर बोझ बने हुए हैं। उस बोझ को कम किया ही जा सकता है, बस मैं तो इसी में लगा हूं। उन्होंने आगे कहा कि अक्सर अदालतों से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो जाते हैं। क्योंकि मुझ पर इतने मुकदमे चल रहे हैं कि याद ही नहीं रहता कि कब कहां की अदालत में हाजिर होना है। उन्होंने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया।

देखें Video: दो युवतियों ने बचाई दो दर्जन से ज्यादा विदेशी युवतियों की जिंदगी, ऐसे किया बड़े देह व्यापार का खुलासा