scriptदरोगा आैर महिला अधिवक्ता के दूसरे वीडियो से फैल गर्इ सनसनी, भाजपा पार्षद की मारपीट से पहले इस हालत में रेस्टोरेंट में बैठे थे दोनों | daroga pitai case second video viral in meerut latest news | Patrika News
मेरठ

दरोगा आैर महिला अधिवक्ता के दूसरे वीडियो से फैल गर्इ सनसनी, भाजपा पार्षद की मारपीट से पहले इस हालत में रेस्टोरेंट में बैठे थे दोनों

भाजपा प्रतिनिधि मिले पुलिस अफसरों से आैर कार्रवार्इ की मांग की

मेरठOct 24, 2018 / 11:36 am

sanjay sharma

meerut

दरोगा आैर महिला अधिवक्ता के दूसरे वीडियो से फैल गर्इ सनसनी, भाजपा पार्षद की मारपीट से पहले इस हालत में रेस्टोरेंट में बैठे थे दोनों

मेरठ। होटल ब्लैक पेपर प्रकरण में भाजपा जनप्रतिनिधि एक्टिव मोड पर आ गए हैं। भाजपा जनप्रतिनिधि पुलिस अधिकारियों के पास दौड़ते नजर आए। वहीं एक अन्य वीडियो वायरल हुआ। इस 15 मिनट के वीडियो में महिला अधिवक्ता और दरोगा को एक साथ बैठे देखा जा रहा है। जिसमें महिला दरोगा के कंधे और उसके गाल पर हाथ लगा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस बैकफुट पर वापस आ गई है। वीडियो से पुलिस के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। निष्पक्ष कार्रवाई की बात करने वाली मेरठ पुलिस की कार्य शैली पर अंगुलियां उठने लगी हैं। इसका संज्ञान लखनऊ में लिया गया है।
meerut
meerut
वीडियो में एक साथ बैठकर खाना खा रहे

एक अन्य वीडियाे में दिए गए समय के मुताबिक महिला और दरोगा करीब 7.20 पर एक साथ कार से होटल पहुंचे थे। जबकि थाना परतापुर ने दरोगा की रवानगी जीडी में 8.05 पर दर्शायी है। अब सवाल उठता है कि जब दरोगा ने अपनी रवानगी 8.05 पर दिखाई तो होटल पहले कैसे पहुंच गया। मतलब दरोगा सुखपाल रवानगी से 45 मिनट पहले होटल पहुंच गया और वहां से वापस लौटकर उसने अपनी रवानगी दिखाई।
जनप्रतिनिधि मिले पुलिस अफसरों से

कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल ब्लैक पेपर में शुक्रवार को हुए बवाल में होटल मालिक भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के जेल जाने के बाद भाजपा जनप्रतिनिधियों ने आईजी और एडीजी से मुलाकात की। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने भाजपा सांसद को न्यागत कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को वायरल हुई एक वीडियो में दरोगा और महिला एक साथ कार से उतरते देखा जा रहा है। जिसका समय शाम 7.19 का है। दूसरी वीडियो का समय एक मिनट बाद का 7.20 का है। जिसमें दरोगा और महिला एक साथ होटल में एंट्री कर रहे हैं। ये दोनों वीडियो फुटेज होटल के सीसीटीवी कैमरों की बताई गई है।
दरोगा ने तब कहा था यह

दरोगा सुखपाल ने बताया था कि वह और महिला अलग-अलग आए थे। दरोगा के बयान के मुताबिक वह पहले से होटल में खाना खा रहा था। जबकि वीडियो में दोनों के लिए एकसाथ प्लेट लाई गई है। दोनों पहले काफी देर तक बैठे रहे और बातें करते रहे। वीडियो में दोनों साथ-साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। इनको फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो