
गाजियाबाद। कोरोना वायरस को लेकर देश और विदेश में अलर्ट है। कोरोना वायरस से बचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, गाजियाबाद के सरकारी दफ्तर में कोरोना वायरस से बचने के लिए एक और पहल की गई है। लोनी नगर पालिका में जूते बाहर निकाल कर अंदर जाने के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें: आग लगने से झुलसा युवक, पुलिस बोली—मोहब्बत में जला
देशभर में 170 कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही दिल्ली एनसीआर में भी कोरोना के नए मरीज आए है। भयानक स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी हैं। एक तरफ जहां यूपी सरकार ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेशभर में पर्यटन स्थल, सिनेमाघर, मॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम आदि बंद कर दिए है। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थागित कर दी गई है। जिला प्रशासन भी कोरोना से निपटने से प्रयासरत है।
सरकारी दफ्तर में लोगों का आवागमन अधिक होता है। जिससे कोरोना वायरस के फैलने के आसार ज्यादा रहते है। जिससे लेकर लोनी नगर पालिका में जूते बाहर निकाल कर अंदर जाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरपालिका में अंदर जाने के लिए अब जूते बाहर जूते बाहर उतारने होंगे। एसडीएम अंजुम खालिद ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।
Updated on:
19 Mar 2020 08:21 am
Published on:
19 Mar 2020 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
