3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: इतना कम तापमान कभी नहीं रहा मई में, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

Highlights पिछले साल की तुलना में ज्यादा आए पश्चिमी विक्षोभ मई के शुरू में 40 डिग्री तक पहुंच जाता था पारा अभी तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना  

2 min read
Google source verification
temprature.jpg

गाजियाबाद। लॉकडाउन की वजह से अभी लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। हालांकि, अप्रैल के आखिरी से बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान को भी 40 डिग्री तक भी नहीं पहुंचने दिया। मई शुरू हो चुका है और पारा 40 से नीचे चल रहा है। यह चौंकाने वाला है क्योंकि मई में 15 मई तक तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है और ऐसे मौसम में लोगों का सामना लू से होने लगता है।

रविवार को हुई बारिश

लॉकडाउन का तीसरा राउंड चल रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को अपने—अपने घरों में रहने को कहा गया है। ऐसे में बाहर के मौसम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हां, मई के शुरू से ही बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान को भी बढ़ने से रोक रखा है। 3 मई यानी रविवार को गाजियाबाद में सुबह बादल छाए रहे। बारिया भी हुई। दोपहर में बादल छाए रहे और शाम को ठंडी हवाएं चली। बीच—बीच में सूरज भी बादलों से झांकता दिखा लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Lockdown में अनोखी शादी: यूपी—उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस ने कराई शादी, दुल्हन को नहीं मिली दूल्हे के साथ रहने की इजाजत

यह कहा मौसम वैज्ञानिक ने

मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मई के शुरुआत में अमूमन तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है। जबकि मई के मध्य तक यह 45 डिग्री पहुंच जाता है। पहले की तुलना में इस बार काफी पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि इसकी वजह से हो रही है। करीब 5 साल पहले 2015 में ऐसा देखने को मिला था। इस बार 3 मई को पिछले 10 साल का ससे कम तापमान रहा है। उन्होंने कहा कि मई के पहले हफ्ते में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने का पूर्वानुमान था। अभी तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Good News: Lockdown में 600 करोड़ रुपये से होगा यूपी के इस शहर का विकास

3 मई का पिछले कुछ वर्षों का तापमान

वर्ष— अधिकतम तापमान— न्यूनतम तापमान

2020— 35— 24
2019— 41— 25
2018— 38— 19.8
2017— 40— 24
2016— 44— 30
2015— 38— 22
2014— 42— 26
2013— 37— 20
2012— 38— 21
2011— 40— 26

Story Loader