2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम की आड़ में नाबालिग का धर्म परिवर्तन, देखें वीडियो

Ghaziabad News: गाजियाबाद से धर्म परिवर्तन का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के एक परिवार ने अपने बच्चे का ऑन लाइन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुंबई के शख्स बद्दो और मस्जिद के ईमाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
ghaziabad news

गाजियाबाद के एक परिवार ने अपने बच्चे का ऑन लाइन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि मुंबई में रहने वाले किसी बद्दो नाम के एक युवक ने नाबालिग बच्चे का धर्म परिवर्तन कराया है। नाबालिग बच्चे की उम्र महज 17 साल है और वो जैन समाज से ताल्लुक रखता है।

शिकायत के मुताबिक 2 साल पहले ऑनलाइन कंप्यूटर गेम का सामान खरीदने के दौरान नाबालिग बच्चा आरोपी युवक के संपर्क में आया था। बीते कुछ दिनों से बच्चे के अजीबोगरीब हरकतों पर परिवार को जब शक हुआ तो उन्होंने बच्चे का पीछा किया। तब पता चला की बच्चा इलाके की एक मस्जिद में परिवार से छिपकर पांच बार की नमाज के लिए जा रहा था। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है।

नाबालिग बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे के पास धर्म बदलने के लिए सिर्फ बद्दो ही नहीं और भी कई लोगों के नंबरों से फोन आता थे। बेटे के मोबाइल में ये नंबर फहीम, नन्नी, शाहबाज नव्या, करन और अथर्व के नाम से सेव हैं।

फिलहाल, बच्चे के पिता ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ब्रेनवाश किया गया है। पिता ने कहा कि उनका बेटा अब मस्जिद जाकर 5 वक्त की नमाज अदा करता है और घर में भी अजीब हरकतें करता है। इस मामले में पुलिस ने मुंबई के शख्स बद्दो और मस्जिद के ईमाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Story Loader