3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad News: निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी वाटर टैंक में गिरे, सिर में आई चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Ghaziabad News: गाजियाबाद में लोगों की समस्या का निदान करने पहुंचे नगर निगम अधिकारी वाटर टैंक में जा गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

less than 1 minute read
Google source verification
Ghaziabad News

Ghaziabad News

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में बारिश होने के बाद जमजमाव की बड़ी समस्या सामने आई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का निरीक्षण करने नगर निगम के जोन इंचार्ज राजवीर सिंह सोमवार को साहिबाबाद शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ कॉलोनी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान वह वर्षा जल संरक्षण टैंक में जा गिरे।

सिर में आई चोट
बता दें कि निरीक्षण करते वक्त जोन इंचार्ज राजवीर सिंह जिस स्लैब पर खड़े थे,वह अचानक टूट गया और उन्हें सिर में गहरी चोट आई है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: शादी में आईं थी दो मासूम बहनें, चाचा ने की घिनौनी हरकत, अब 30 घंटे से खोज रही पुलिस

निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
आपको बता दें कि गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ कॉलोनी में सीवर जाम होने और सड़क पर जलजमाव की परेशानी काफी सालों से देखने को मिलती है। इसी का निरीक्षण करने नगर निगम प्रभारी पहुंचे थे। इस दौरान वह रैन वाटर टैंक में जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: जून के पहले हफ्ते में मौसम का कहर, इन जगहों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बारिश के साथ ओलाबृष्टि की संभावना

Story Loader