3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैडम जी! पापा हमारे साथ करते हैं गंदा काम…टीचर के उड़े होश, डीसीपी रह गए सन्न

स्कूल में नंबर कम आने पर मैडम ने छात्राओं से पूछा, इस बार नंबर क्यों कम आए हैं। इस पर दोनों बहनों ने रोते हुए मैडम को बताया कि पापा हमारे साथ गंदा काम करते हैं। पूरा मामला डीसीपी को बताया तो वो भी सन्न रह गए।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad News

दुष्कर्मी पिता को गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों बहनों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। दोनों पढ़ाई में कमजोर होती जा रही थीं। कम नंबर आने पर स्कूल की शिक्षिका ने छात्राओं से पूछा तो दोनों रोने लगीं और अपनी आपबीती उन्हें बताई। यह सुनकर शिक्षिका के होश उड़ गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी अन्य ने उनकी बातें सुन लीं और डीसीपी ग्रामीण जोन को कॉल कर मामले की जानकारी दी। डीसीपी ने भी जब मामले को सुना वो भी सन्न रह गए। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक यादव ने बताया कि तीन दिन पहले किसी ने सूचना दी। एक स्कूल की दो बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला है। इसकी सूचना पिंक बूथ प्रभारी महिला दरोगा को दी। जांच में मामला सही पाया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद में एक कलयुगी पिता पांच साल से अपनी बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। डीसीपी के पास आए एक फोन से राज खुला तो आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है।

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी पिता अपनी दो नाबलिग बेटियों के साथ पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी बेटियों व अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। डीसीपी ग्रामीण जोन को फोन पर मिली शिकायत के बाद राज खुला। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति व उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटी एक 14 साल की और दूसरी 16 साल की हैं। पुलिस के मुताबिक काम नहीं मिलने पर आरोपी कुछ समय से घर पर ही था। उसकी पत्नी मजदूरी करने जा रही थी।

पिता के साथ दोनों बहने घर पर ही रहतीं थीं। दोनों काफी समय से गुमसुम रहने लगीं। मां ने जब उदास रहने का कारण पूछा तो बेटियों के आंसू निकल आए। बेटियों ने मां को बताया कि जब वह काम पर चली जाती हैं तो पापा हमारे साथ गंदा काम करते हैं। महिला ने पति का विरोध किया। कुछ समय सब ठीक चलता रहा लेकिन वह दोबारा फिर से गंदा काम करने लगा। बेटियों ने पिता से कहा कि अपनी मैडम को यह बात बताएंगे तो पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।


यह भी पढ़ें : मेरठ में अंतराष्ट्रीय जाट संसद: समाज की ताकत से जाट राजनीति को मिलेगी नई दिशा, जाट आरक्षण का मामला फिर गरम

व्यक्ति ने बच्ची से की अश्लील हरकत
दुकान पर बैठी दस साल की बच्ची से एक व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक कॉलोनी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी दस वर्ष की बेटी दुकान पर बैठी थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति दुकान पर सामान लेने आया। बेटी को अकेला देखकर व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Story Loader