UP News: यूपी के MLC के पास एक वीडियो कॉल आई जिसे देख उनके पांव तले जमीन ही खिसक गई। उन्होंने तुरंत फोन काट कर मामले की शिकायत पुलिस में की, जानें आखिर क्या है पूरा मामला…
UP News: यूपी के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वीडियो कॉल से स्कैम और ब्लैकमेल करने वालो ने हद ही कर दी। गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) दिनेश गोयल को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। एमएलसी ने कविनगर थाने में मामले कोे लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस उन नंबरों का भी पता लगाने में जुटी है जिनसे एमएलसी को फोन आया था। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। MLC से पहले प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे को फंसाने का मामला भी सामने आ चुका है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 सितंबर को एमएलसी दिनेश गोयल के पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। MLC के कॉल उठाते ही एक युवती वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने लगी। इस पर MLC के पसीने छूट गए, उन्होंने तुरंत फोन काट दिया। अगले ही दिन एमएलसी के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16 साइबर थाने में तैनात बताया। फोन पर जो व्यक्ति था उसने कहा कि एक युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। एमएलसी को यह पूरा मामला सेक्सटॉर्शन से जुड़ा हुआ मालूम पडा़। इसके बाद उन्होंने तुरंत कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जो फोन आया था वो किसी अधिकारी का था या कोई ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि कहीं इसमें किसी गैंग की संलिप्तता तो नहीं है।