गाजियाबाद। बीते दिनो उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गौ-हत्या के नाम पर एक मुस्लिम शख्स की पीट-पीट कर हत्या और उशके सथी को गंभीर रुप से घायल करने का मामला सामने आया था। लेकिन घटना के इतने दिन बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिला है। सरकार भले ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने करने का आश्वासन दे रही हो लेकिन हकिकत तो कुछ और ही है। जहां घटना का एक मात्र चश्मदीद और घायल समीउद्दीन बेहद डरा हुआ है साथ ही हापुड़ छोड़ अपने रिश्तेदार के यहां गाजियाबाद रहने को मजबूर है। वहीं अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित ने मेरठ रेंज के आईजी रामकुमार को एक पत्र लिख कर गुहार लगाई है।