7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: शादी के नौ महीने बाद भी कुंवारी हूं… थाने में एचआर की पत्नी की बात सुनकर दंग रह गए अधिकारी!

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शारीरिक संबंध न बनाने की शिकायत की है।

2 min read
Google source verification
husband did not have relations with wife after 9 months marriage complained police station in Meerut

Husband Wife in Meerut: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस के पास पहुंची एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2022 में हुई थी। इस दौरान उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 26 लाख रुपये खर्च किए थे। उसका पति नोएडा की एक आईटी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है। महिला ने बताया कि शादी के नौ महीने बात भी उसके पति ने उसके साथ शरीरिक संबंध नहीं बनाए। कई बार उसने प्रयास किया तो पति ने मना कर दिया।

दवा चलने का दिया हवाला
यह मामला मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र का है। गुरुवार को मवाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को अपनी शिकायत दी। जिसे पढ़कर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। महिला ने अपनी तहरीर में बताया है कि शादी के बाद पति ने उसे छुआ तक नहीं। बाद में उसे पति गाजियाबाद लेकर आया। यहां भी साथ रहने के दौरान उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसपर महिला ने उससे इस बारे में बातचीत की। इसपर पति नाराज हो गया और उसने फ्लैट की रेलिंग से उसका सिर लड़ाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला का कहना है कि बार-बार पूछने पति ने बताया कि उसकी अभी दवाई चल रही है। वह अभी शारीरिक संबंध बनाने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद महिला ने अपने साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पति उससे दिल्ली में फ्लैट खरीदने के नाम पर मायके से पैसे लाने का दबाव भी बना रहा है।

परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने पति, ससुर और सास के खिलाफ तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है। पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि बेटी की ससुराल वालों ने उन्हें धोखे में रखकर शादी की है। अब बेटे की दवाई चलने की बात कह रहे हैं। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।