3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP की पुलिस ने गाजियाबाद में मुर्दे को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

भगोड़े चालक ने खुद को बचाने के लिए अपने कपड़े किसी दूसरे मृत व्यक्ति को पहना दिए और भाग गया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त शव की शिनाख्त सुनील नामदेव के रूप में कर दी। एसआई ने बताया कि शक होने पर जांच आगे भी जारी रखी गई।

2 min read
Google source verification
madhya_pradesh_police_arrest_dead_man_in_ghaziabad.jpeg

गाजियाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां मध्यप्रदेश पुलिस ने बुधवार को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक ऐसे युवक को अरेस्ट किया है जो अपने आपको मृत घोषित कर चुका था। आरोपी पर सात महीने पहले साढ़े छह लाख रुपए हड़पकर फरार होने का आरोप है। दरअसल, आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अपने कपड़े किसी मृत व्यक्ति को पहना दिए थे।

आरोपी हिरासत में

थानाप्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर के थाना ओरछो रोड के एसआई शैलेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आमद दर्ज कराकर एक आरोपी की तलाश कराने में मदद मांगी। जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली मेरठ मार्ग से आईटीएस चौकी क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में ले लिया। थाना ओरछौरोड के एसआई शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, मुरादनगर थाने में थानाप्रभारी सतीश कुमार के सामने बताया कि गत 16 जुलाई 2021 को पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि मेरा चालक सुनील नामदेव निवासी पनागर थाना पीपट लोहा एक दुकान से लोहा उतारकर साढ़े छह लाख रुपये लेकर वापस आ रहा था, लेकिन अभी तक नहीं पहुंचा। जब तलाश की गई तो गाड़ी सड़क पर खड़ी हुई मिली, लेकिन चालक नहीं मिला।

मुखबिर की सूचना पर पता लगा सच

उन्होंने बताया कि चालक की काफी तलाशी ली गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि भगोड़े चालक ने खुद को बचाने के लिए अपने कपड़े किसी मृत व्यक्ति को पहना दिए और भाग गया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त शव की शिनाख्त सुनील नामदेव के रूप में कर दी। एसआई ने बताया कि शक होने पर जांच आगे भी जारी रखी गई। उन्होंने बताया कि हमें एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि सुनील नामदेव यूपी के मुरादनगर में रहता है। उसी सूचना के आधार पर छापा मारकर सुनील नामदेव को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सुनील नामदेव को लेकर मध्यप्रदेश के लिए निकल गई है।

Story Loader