3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशों में बज रहा मेक इन इंडिया का डंका, इंसपायरिंग लीडर ऑफ द ईयर से व्यापारी सम्मानित

मेक इन इंडिया भारत नहीं विदेश में भी डंका बजा रहा है। दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मेक इन इंडिया का नाम चमकाने वाले यूपी के व्यापारी और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Ghaziabad news

विदेशों में बज रहा मेक इन इंडिया का डंका, इंसपायरिंग लीडर ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए व्यापारी

मेक इन इंडिया का सपना तेजी से साकार हो रहा है। यह तब और अच्छा लगता है जब इसके लिए विदेश में सम्मानित किया जाए। इससे देश की साख बढ़ती है। ये कहना है दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में इंसपायरिंग लीडर ऑफ द ईयर से सम्मानित समाजसेवी डॉ. सुनील कुमार वर्मा का। दुबई में International Business Summit Award 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कई व्यापारी, बिज़नेस लीडर्स, एक्टर्स आदि को सम्मानित किया गया। इनमें यूपी के बिजनेसमैन और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

इनमें समाजसेवी डॉ. सुनील कुमार वर्मा को "इंसपायरिंग लीडर ऑफ द ईयर" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा को उनके समाज सेवा के कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया। डॉ. वर्मा ने मेक इन इंडिया को विदेश में बढ़ावा देने और प्रदेश में व्यापारियों और लोगों को मेक इन इंडिया के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले कई सालों से वो लखनऊ में रहकर समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Update: सड़कों पर छायी धुंध, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' AQI 400 पार; इन जिलों में स्कूल बंद

कार्यक्रम का आयोजन दुबई में 29 अक्टूबर २०२३ को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ALMATIYA GROUP के चेयरमैन, डॉक्टर जुमा मदानी, महामहिम शेख तहनून बिन सईद बिन तहनून अल नाहयान और जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी और महेश्वर हजारी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। इस दौरान मेरठ से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि विदेश में ऐसे पुरस्कार मिलना जहां खुद का मान बढ़ाता है वहीं देश का भी नाम होता है।

Story Loader