4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 15, 16, 17 और 18 फरवरी को बारिश मचाएगी तबाही

यूपी में 2 दिनों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जिलों में बादलों की आवाजाही भी रही है, लेकिन लखऊ मौसम केेंद्र की मानें तो यह सिलासिला ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा।

2 min read
Google source verification
Meteorological Department's forecast, rain will wreak havoc on 15, 16, 17 and 18 February

गुरुवार यानी 15 फरवरी दोपहर को हल्का मौसम साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इसके बाद आज दोपहर से धूप निकलेगी। तेज चल रही हवाओं की गति थोड़ी धीमी होने पूर्वानुमान है। शुक्रवार के बाद मौसम थोड़ा मिला जुला रहेगा। फिलहाल मॉनिटरिंग होती रहेगी।


लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 ‌डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी सहित बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। इन जिलों का अधिकतम तापमान 23 ‌डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 ‌डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आगरा, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि यह पश्चिम विक्षोभ मजबूत प्रकृति का होगा। मौसम पर नजर रखने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट ने 18 से 21 तक पहाड़ों पर भारी बरसात और बर्फबारी की आशंका जताई है। 20 फरवरी को दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अच्छी बरसात हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहेगा। ओलावृष्टि की भी संभावना है। मंगलवार को प्रदूषण में भी वृद्धि देखी गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक रात में 300 के बिंदु काे स्पर्श कर गया।

Story Loader