7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रों के बीच पहुंचे नक्षराज ने बताई फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र की बारीकियां

फैशन डिजाइनिंग आज के दौर में तेजी से उभरता व्यवसाय है। इसके ग्लैमर से प्रभावित होकर युवा इनमें अपना करियर बना रहे हैं। यह बातें फैशन डिजाइनर नक्षराज सिंह सिसोदिया ने कहीं।

less than 1 minute read
Google source verification
छात्रों के बीच पहुंचे नक्षराज ने बताई फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र की बारीकियां

फैशन डिजाइनर नक्षराज सिंह

सोशल मीडिया से फैशन डिजाइनर अपना तालमेल बैठा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं नक्षराज सिंह सिसोदिया। जो आज फैशन डिजाइनिंग और व्यापार क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हैं। छात्रों के बीच पहुंचे फैशन डिजाइनर नक्षराज सिंह ने कहा कि फैशन डिजाइनर होने के अलावा वह कई अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपना करियर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि इतने सालों में उन्होंने विश्व स्तर पर ब्रांडों, मशहूर हस्तियों और लोगों के बीच पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें : वीडियो: पेंचकस से ATM तोड़ने की कोशिश, ऊपर CCTV देखते ही उल्टे पांव भागा


फैशन को परिभाषित करते हुए नक्षराज Nakshrajsinh Sisodiya बताया कि यह स्वयं की अंतिम अभिव्यक्ति है।" एक पोशाक पहनना, एक कमरे में घूमना, अपनी उपस्थिति का एहसास कराना फैशन की कला के बारे में सबसे ज्यादा पसंद है। आप क्या पहनते हैं और आप खुद को कैसे प्रस्तुत करते हैं, इस पर विश्वास होना ही फैशन का सार है। आप कैसी भी दिखें, आपका फैशन स्टेटमेंट प्रभावित कर सकता है। एक व्यक्ति जिस तरह से मुझे देखता और दिखता है, वह उनकी सौंदर्य प्रस्तुति का समग्र पहलू है।"

यह भी पढ़ें : नए साल के लुभावने आफर सर्च करने से पहले सावधान! आप पर है इन शातिरों की नजर


उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म के लिए एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर कर रहे हैं। जो उनकी अनूठी शैली पर बनाया है। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जिसमें कई नामी कलाकार हैं। नक्षराज ने एक फैशन डिजाइनर और परिधान उद्यमी के रूप में योग्यता साबित की है। उनका कहना है कि देश शाही और संस्कृति का प्रतीक है। नक्षराज गुजरात के बड़े फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। उनका अपना ब्रांड मफतलाल है। इसके अलावा वो सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम जैसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं के फैशन डिजाइनर हैं।