scriptPNB का बर्खास्त AGM रामनाथ मिश्र गिरफ्तार, 400 करोड़ रुपए के लोन घोटाले का है आरोप | pnb sacked agm arrested for defrauding bank of 50 crores | Patrika News
गाज़ियाबाद

PNB का बर्खास्त AGM रामनाथ मिश्र गिरफ्तार, 400 करोड़ रुपए के लोन घोटाले का है आरोप

रामनाथ के खिलाफ पुलिस पहले भी गैंगस्टर में कार्रवाई कर चुकी है। तभी से रामनाथ मिश्रा फरार चल रहा था। जगह-जगह छापेमारी के बाद भी रामनाथ का कोई पता नहीं चल पा रहा था।

गाज़ियाबादDec 23, 2021 / 05:18 pm

Nitish Pandey

arrest.jpg

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने 400 करोड़ रुपए के लोन के घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी लक्ष्य तंवर का दाया हाथ माने जाने वाले पीएनबी के बर्खास्त एजीएम रामनाथ मिश्र को भी अब गिरफ्तार कर लिया है। रामनाथ मिश्र पर लोन घोटाले के करीब 12 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। रामनाथ पर लक्ष्य तंवर के साथ मिलकर करीब 50 करोड़ रुपए के घोटाला करने का आरोप है। इन सभी मामलों को लेकर पुलिस रामनाथ से पूछताछ करने में जुट गई है। इसके अलावा बैंक के अन्य कर्मियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें

मेट्रो स्टेशन पर करिए शो रुम और खाने-पीने से जुड़ा बिजनेस, डमी ट्रेन में रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी

घोटाला उजागर होने के बाद हुआ था बर्खास्त

बताया जा रहा है कि रामनाथ मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। रामनाथ पहले पीएनबी की चंद्र नगर शाखा का चीफ मैनेजर हुआ करता था। वहीं से उसका प्रमोशन हुआ। प्रमोशन के बाद रामनाथ आगरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एजीएम बन गया। उधर इसी दौरान लोगों का घोटाला उजागर होने के बाद और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रामनाथ को बर्खास्त कर दिया गया था। तभी से वह पुलिस से छुपकर दिल्ली रह रहा था।
रामनाथ पर की जा चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई

रामनाथ के खिलाफ पुलिस पहले भी गैंगस्टर में कार्रवाई कर चुकी है। तभी से रामनाथ मिश्रा फरार चल रहा था। जगह-जगह छापेमारी के बाद भी रामनाथ का कोई पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन अब गाजियाबाद पुलिस ने रामनाथ को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लोन घोटाले के मामले में इसकी भूमिका के साथ अन्य बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें

Traffic Rules: ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब दर्ज होगी FIR

अन्य आरोपियों की भी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक 400 करोड़ से भी अधिक लोन घोटाले के आरोपी लक्ष्य तवर के खिलाफ 39 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। इनमें से करीब एक दर्जन से अधिक मामलों में रामनाथ मिश्र भी आरोपी है। इन सभी मामलों को लेकर पुलिस ने रामनाथ मिश्र से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद पीएनबी के अन्य बैंक अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Home / Ghaziabad / PNB का बर्खास्त AGM रामनाथ मिश्र गिरफ्तार, 400 करोड़ रुपए के लोन घोटाले का है आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो