3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक को कार में हुक्का पीना और स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

मामला गोविंदपुरी पुलिस चौकी का है। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कार को भी कब्जे में लिया गया है।

2 min read
Google source verification
imgonline-com-ua-twotoone-khycaetjz6kyyvu.jpg

गाजियाबाद। मोदीनगर इलाके का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शौकीन युवक अपनी लग्जरी कार में हुक्का लेकर और खिड़की खोल कर पुलिस चौकी के सामने से टशन दिखा रहा है। साथ ही कार से लगातार स्टंट दिखा रहा है। यह वीडियो युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी शिकायत किसी के द्वारा स्थानीय पुलिस से की गई। पुलिस ने इस तरह का स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है और जिस गाड़ी पर स्टंट किया जा रहा था वह भी कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक 51 की मौत, सच छिपा रहा प्रशासन

मिली जानकारी के दिल्ली मेरठ हाईवे पर थाना मोदीनगर इलाके की गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने से एक लाल रंग की लग्जरी कार में सवार एक युवक हुक्का लेकर खिड़की खोल कर चलती कार में हुक्का पीता हुआ स्टंट मार रहा था। यह वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल की तो इसकी शिकायत किसी के द्वारा स्थानीय पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की तो पता चला कि चौकी के सामने खुलेआम स्टंट मारने वाला युवक गोविंदपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने शनिवार देर रात युवक को गिरफ्तार करते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर देश की रक्षा करते-करते शहीद हुआ मेरठ का लाल

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी चौकी इलाके का एक वायरल वीडियो सामने आया। जिसमें एक युवक लग्जरी कार में गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने ही कार की खिड़की खोल कर हुक्का बार वाला हुक्का पीते हुए स्टंट बाजी कर रहा है। शिकायत मिलने पर इस पूरे मामले की गहनता से जांच की गई तो युवक गोविंदपुरी इलाके का रहने वाला है।जिसे गिरफ्तार करते हुए उसकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने उसकी सोशल मीडिया के अकाउंट की जानकारी की तो इस इंस्टाग्राम पर अन्य कई तरह के स्टंट बाजी वाले वीडियो पाए गए हैं। एक वीडियो में हथियार का प्रदर्शन भी पाया गया है। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader