3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़े प्रेस करने वाले ने कैसे खड़ा किया 400 करोड़ का काला साम्राज्य? आपको हैरान कर देगी ये कहानी

UP News: यूपी में बैंक प्रबंधकों के साथ मिलकर कपड़े प्रेस करने वाले ने 400 करोड़ का फर्जीवाड़ा कर डाला। आइए जानते हैं गाजियाबाद के लक्ष्य तंवर की पूरी कहानी...

2 min read
Google source verification
lakshya_tanwar_ghaziabad.jpg

Ghaziabad Loan Mafia Lakshya Tanwar: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला लक्ष्य तंवर एक कॉलोनी में दुकान लगाकर लोगों के कपड़े प्रेस करता था। इस दौरान वह लोगों को पैसे कमाकर जल्दी अमीर बनने के तरीके बताने लगा। इसके बाद उसने ठगी का ऐसा जाल बुना कि पांच साल के भीतर लोग तो अमीर नहीं बने, लेकिन वह जरूर 400 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया। पांच सालों में लक्ष्य तंवर ने मेरठ, कानपुर समेत यूपी के अलग-अलग जिलों में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बना ली। इस ठगी के धंधे में यूपी के कई बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने उसका भरपूर साथ दिया। कपड़े प्रेस करने वाले गैंगस्टर बने लक्ष्य तंवर और उसके साथियों पर गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ में ईओडब्‍ल्यू यानी आर्थिक अपराध शाखा और सीबीआई ने लगभग 48 मुकदमे दर्ज कराए हैं। इनमें से 33 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है।


कपड़े प्रेस करने वाले लोन माफिया घोषित हुआ लक्ष्य तंवर फिलहाल डासना जेल में बंद है। उस पर 400 करोड़ के फर्जी लोन कराने और लोगों से धोखाधड़ी कर ठगी करने के आरोप हैं। लक्ष्य तंवर ने ठगी का ऐसा नायाब तरीका निकाला। जिसे जानकर हर किसी को हैरानी हो रही है। इसी के बदौलत उसने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 400 करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर दिया। पांच सालों में उसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर गाजियाबाद सहित प्रदेश के कई शहरों में बेनामी संपत्तियां खरीदीं। भोले भाले लोगों को बैंक से लोन दिलाने का काम करने वाले लक्ष्य तंवर का बैंक अधिकारियों ने भी साथ निभाया।


पांच साल पहले तक कॉलोनी के लोगों के कपड़े प्रेस करने वाले लक्ष्य तंवर ने लोगों को बैंकों से लोन दिलाने का काम शुरू किया। इसमें बैंक अधिकारियों ने उसका सपोर्ट किया। इस दौरान उसने पंजाब नेशनल बैंक की गाजियाबाद और आगरा स्थित कई शाखाओं के प्रबंधकों के साथ मिलकर दूसरे लोगों की संपत्तियों की दस गुना कीमत पर लोन पास कराता था। इसके लोन लाभार्थी को संपत्ति की सही कीमत की रकम देकर बाकी अपने पास रख लेता था। उसने व्यापार के नाम पर भी करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़ा किया। इस मामले में सीबीआई ने उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए।


लोन माफिया की करतूत सामने आने के बाद पुलिस समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने लक्ष्य तंवर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में 48 मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं लोन माफिया पर शिकंजा कसते हुए गाजियाबाद पुलिस ने अब तक लक्ष्य तंवर की 80 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। गाजियाबाद नगर जोन के डीसीपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हाल ही में ढोल नगाड़े बजवाकर गाजियाबाद में लक्ष्य तंवर की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

यह संपत्ति गाजियाबाद के पुराना आर्य नगर में है। ज्ञानंजय सिंह के अनुसार कुर्क की गई जमीन लगभग 606 वर्ग मीटर है। इसमें एक दो मंजिला आलीशान मकान बना हुआ है। बाकी हिस्सा खाली पड़ा है। यह जमीन लक्ष्य तंवर के पुराने साथी सुनील के नाम पर थी। सुनील कुमार ने इसे किसी अन्य के नाम कर दिया था। डीसीपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपी लक्ष्य तंवर की गाजियाबाद के पुराना आर्य नगर क्षेत्र में स्थित तीन संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। इसके पहले भी उसकी 65 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

Story Loader