11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Remdesivir Black Marketing: AIIMS के पूर्व डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार, लाखों रुपए के साथ इंजेक्शन की बड़ी खेप पकड़ी

रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी (Remdesivir Black Marketing) का पर्दाफाश, 36 लाख रुपए और 70 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के साथ Delhi AIIMS में अपनी सेवा दे चुका डॉक्टर चढ़ा गाजियाबाद पुलिस के हत्थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Apr 2021, 10:55 AM IST

remdesivir-black-marketing-three-arrested-with-former-aiims-doctor.jpg

रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी : 36 लाख रुपए और 70 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के साथ एम्स में अपनी सेवा दे चुका डॉक्टर चढ़ा गाजियाबाद पुलिस के हत्थे।

गाजियाबाद. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच थाना कोतवाली नगर और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी (Remdesivir Black Marketing) करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection), दो अक्टेमरा इंजेक्शन और इन इंजेक्शन की कालाबाजारी से अर्जित किए गए 36 लाख 10 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। इनके इस गोरखधंधे में दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में अपनी सेवा दे चुका एक डॉक्टर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- ऑक्सीजन की शिकायत पर सीएम योगी ने दिखाई सख्ती, कहा लापरवाही पर डीएम और सीएमओ की होगी जवाबदेही

गाजियाबाद के एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 (Covid 19) संक्रमित मरीजों को दिए जाने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन और अक्टेमरा इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अमित पाठक के निर्देश पर गाजियाबाद शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर डॉ. मोहम्मद अल्तमस पुत्र मोहम्मद मुमताज अहमद, कुमेल अकरम पुत्र अब्बास अकरम और जाजिब अली पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 रेमडेसिवीर इंजेक्शन, दो अक्टेमरा इंजेक्शन व अन्य कीमती इंजेक्शन की कालाबाजारी से अर्जित किए गए 36 लाख 10 हजार रुपए बरामद किए हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिनकी जान बचाने के लिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ रही है। इस स्थिति का लाभ उठाते हुए रेमडेसिवीर इंजेक्शन को मनचाही कीमत 30 से 40 हजार रुपए वसूल रहे थे। इस कार्य में रेमडेसिवीर इंजेक्शन डॉक्टर मोहम्मद अल्तमश द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे थे, जो पूर्व में एम्स अस्पताल दिल्ली में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन तीनों के खिलाफ कठोरतम अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Covid 19 Vaccine: 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए आज से रजिस्ट्रेशन, ऐसे कराएं बुकिंग

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा- आप पर क्यों न चले आपराधिक अभियोग, कोरोना पर सरकार के प्लान को भी किया फेल