उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल पर अपने और अपने परिवार के सदस्यों को पंजीकृत कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए पहले www.cowin.gov.in पर लॉग ऑन करना होगा। इसके बाद अपना अकांउट बनाने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उसमें एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद उसे "सत्यापित करने के बाद बटन पर क्लिक करें। टीकाकरण पेज के पंजीकरण के लिए निर्देशित किया जाएगा। इस पेज पर एक फोटो आईडी प्रूफ चुनने का विकल्प होगा। अपना नाम, उम्र, जेंडर भरें और एक पहचान का दस्तावेज अपलोड करना होगा। इसके बाद "रजिस्टर के आप्शन पर क्लिक करें।