4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद से लुधियाना का सफर बना आसान, हिंडन एयरपोर्ट से शुरू होगी फ्लाइट

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर से पंजाब के लुधियाना का सफर अब बेहद आसान हो गया है। हिंडन सिविल टर्मिनल से लुधियाना के लिए पहली फ्लाइट की शुरुआत हुई है।   केंद्र राज्यमंत्री वीके सिंह ने दिखाई हरी झंडीकेंद्र राज्यमंत्री वीके सिंह ने गाजियाबाद के हिंडन सिविल टर्मिनल से लुधियाना के लिए पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

less than 1 minute read
Google source verification
73208520473.png

पूरा हुआ फ्लाइट का सपना
वीके सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लंबे समय से ऐसी फ्लाइट की मांग की जा रही थी, और आज इस सपने को पूरा किया गया है।

जल्द ही और जगहों के लिए फ्लाइटें
वीके सिंह ने यह भी बताया कि पूर्व में टेक्निकल इशू के चलते कुछ जगहों के लिए फ्लाइटें हिडन टर्मिनल से नहीं उड़ा सकी, लेकिन जल्द ही वह सभी जगहों के लिए भी उड़ान भरेंगे।

इलाहाबाद और लखनऊ के लिए भी फ्लाइटें
गाजियाबाद के हिंडन सिविल टर्मिनल से लुधियाना के बाद जल्द ही इलाहाबाद और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी फ्लाइटें हिंडन टर्मिनल से उड़ान भरेंगी।

पंजाब से राज्यसभा सांसद के तौर पर पहले पैसेंजर का संवाद
गाजियाबाद के हिंडन सिविल टर्मिनल से लुधियाना के लिए पहली फ्लाइट के पहले पैसेंजर संजीव अरोड़ा, जो कि पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं, उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि अब डायरेक्ट लुधियाना के लिए फ्लाइट मिल सकेगी।

Story Loader