गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद को देश के सबसे प्रदूषित शहर का तमगा मिल चुका है। वेस्ट यूपी में सबसे अधिक राजस्व देने के बाद भी बदनामी का तमगा झेलने पर अब योगी सरकार नाराज हो गई है। लगातार महानगर में प्रदूषण को लेकर उड़ाई जा रही धज्जी को शासन की तरफ से गंभीरता से लिया गया है। हाल ही में औद्योगिक क्षेत्र में श्यामा मुखर्जी पार्क में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फट गया था। अब इसके लिए यूपी सरकार की तरफ से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को हवा और पानी के प्रदूषण पर नजर रखने के लिए आदेश जारी किए गए है। अगर इन नियमों का उल्लंघन किया गया तो शासन की तरफ से क़ड़े कदम उठाए जाएगें।