
घटना की जानकारी देती गाजियाबाद पुलिस टीम
UP Crime : दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को स्कूटी से दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हे रुकने का इशारा किया तो इन्होंने स्कूटी दौड़ा दी। इस पर पुलिस ने इन्हे पीछा किया तो इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई तो स्कूटी चला रहे युवक को गोली लगी।
पूछताछ में दोनों ने अपने नाम योगेश और रोहन निवासी करोलनगर बताए। पुलिस के अनुसार इनके पास जो स्कूटी मिली उसे इन्होंने वैब सिटी से चोरी की थी। गोली लगने से घायल हुए योगेश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों ही पेशेवर आरोपी है। योगेश पर 16 से अधिक मुकदमें चल रहे हैं और रोहन पर भी छह से अधिक मुकदमें चल रहे हैं। पुलिस अब इनसे विस्तार से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों किसी अन्य वारदात को अंजाम देने वाले थे। यही वजह रही कि दोनों पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि रात्रि गश्त क्षेत्र में बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि रात्रि में सभी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई हैं। रात में निकलने वाले वाहनों की चोकिंग की जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों से भी अपील की अपेक्षा है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि ये दोनों आरोपी लगातार क्षेत्र में घटनाएं कर रहे थे। इनसे पूछताछ में कुछ और घटनाओं के भी खुलने की उम्मीद पुलिस को है। इसलिए इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इनसे स्कूटी के साथ-साथ अवैध हथियार भी मिले हैं।
Published on:
15 Sept 2025 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
