scriptयूपी: ड्यूटी पर जा रहे यूपी पुलिस के सिपाही को निगम के वाहन कुचला, मौत | UP Police constable going on duty crushed corporation's vehicle | Patrika News
गाज़ियाबाद

यूपी: ड्यूटी पर जा रहे यूपी पुलिस के सिपाही को निगम के वाहन कुचला, मौत

ड्यूटी पर जा रहा था सिपाहीनिगम के वाहन ने मार दी टक्करअस्पताल में तोड़ दिया दम

गाज़ियाबादAug 13, 2021 / 03:31 pm

shivmani tyagi

car_road_accident.jpg

Road Accident in Raipur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

गाजियाबाद. इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नगर निगम के एक वाहन की चपेट में आने से पीआरवी 2156 पर तैनात सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिसकर्मी को घायल हुआ देख वाहन चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए।बाद में पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पुलिसकर्मी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दाैरान सिपाही की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

कभी NRI तो कभी IPS अफसर बन लोगों से कर रहा था, कारनामे ऐसे कि हर कोई हैरान

मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला सुनील कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस की 2156 पीआरवी पर तैनात था। शुक्रवार को सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रहे नगर निगम के एक वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर लगते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर जा रहे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और आनन-फानन में गंभीर हालत में सुनील को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें

मेरठ में फिर खाकी पर हमला, सिपाहियों पर पथराव, वर्दी फाड़ी



थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि हादसे में घायल सिपाही सुनील कुमार को पास ही स्थित अटलांटा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो