
Cold Day in UP: प्रयागराज, वाराणसी से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक छिटपुट बारिश ने मौसम सर्द बनाए रखा है। पश्चिमी यूपी में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने के साथ बारिश ने सर्दी में और बढ़ोत्तरी कर दी।
प्रदेश में आज भी बरसेंगे बादल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में कई जगह बारिश होने की सम्भावना है। जबकि पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं कोल्ड डे होने के आसार हैं।
NCR के कई इलाकों में होगी बारिश
गुरुवार को अलीगढ़, एटा, कासगंज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। नोएडा गाजियाबाद समेत एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बारिश जैसी स्थिति बनने का अनुमान जताया जा रहा है।
जानिए कब तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर चमक-गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। 6 और 7 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाएगा इस दौरान छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने का अलर्ट है। इसके बाद 8 जनवरी को फिर यूपी के कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर मौसम विभाग ने 9 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।
Updated on:
4 Jan 2024, 1:40 PM IST
Published on:
4 Jan 2024, 8:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.