
CM Yogi
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार की तरफ से राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) और अधिकारियों की छुट्टियां 30 नवंबर (November) तक कैंसल करने आदेश दिए गए हैं। इस बारे में सभी जनपदों के डीएम (DM) को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। गाजियाबाद जिलाधिकारी (Ghaziabad DM) ने इस आदेश की पुष्टि की है।
यह कहा डीएम ने
गाजियाबाद के डीएम (Ghaziabad DM) अजय शंकर पांडे ने बताया कि शासन द्वारा सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी को रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर जनपद में सभी सरकारी कर्मियों (Government Employees) व अधिकारियों की छुट्ट्री कैंसल किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब 30 नवंबर तक किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं मिलेगा। केवल अपरिहार्य परिस्थिति में ही उसकी छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।
क्या है शासनादेश में
यह शासनादेश 16 अक्टूबर 2019 को जारी किया गया है। इसें लिखा है कि आगामी त्यौहारों (Festivals) को देखते हुए क्षेत्र में तैनात किसी भी अधिकारी को 30 नवंबर तक अवकाश नहीं दिया जाएगा। कोई अपरिहार्य कारण होने पर ही उसकी छुट्टी को स्वीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही 30 नवंबर तक सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इसमें यह भी लिखा है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। यह आदेश अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल की तरफ से जारी किया गया है।
Updated on:
16 Oct 2019 03:04 pm
Published on:
16 Oct 2019 02:47 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
