3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में मेहमानों से गंदी प्लेट वाली जूठी ट्रे टच होने पर वेटर को पीटा, मौत

शादी समारोह में वेटर से हुई जरा सी गलती पर मेहमानों ने उसे पीटकर मार डाला। इसके बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
ghaziabad_news_waiter.jpg

गाजियाबाद से एक वेटर की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका कारण जानकार आप चौंक जाएगे ,एक जूठी प्लेट टकराने की वजह से शादी समारोह में आए मेहमानों ने वेटर की हत्या कर दी। यह मामला गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार का है। पुलिस ने अब इस मामले में 19 दिन बाद हत्या का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

वेटर की पीट-पीटकर की हत्या
दरअसल, अंकुर विहार थाना क्षेत्र के सीजीएस वाटिका में 17 नवंबर को एक शादी का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में पंकज नाम के युवक को वेटर का काम मिला था। इसी कार्यक्रम में अचानक गलती से शादी समारोह में आए मेहमान ऋषभ और उसके साथियों से झूठी प्लेट टच हो हो गई जिसके बाद उन्होंने वेटर पंकज को पीटना चालू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि ऋषभ, उसके साथी और वाटिका के पार्टनर मनोज गुप्ता ने पंकज को जमीन पर पटक दिया। इसी दौरान उसका सिर जमीन पर पड़ी किसी ठोस वस्तु से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: छह महीने के मासूम पर भैंस ने किया गोबर, ढूंढती रही मां, मौत से मचा कोहराम

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पंकज के मरने से घबराकर सीजीएस वाटिका के पार्टनर मनोज गुप्ता और अन्य दो वेटरों ने उसके शव को गांव गढ़ी कटैया के जंगल में फेंक दिया। अगले दिन पंकज की लाश पुलिस को बरामद हुई, तो पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 26 साल के पंकज के रूप में हुई, जो डीएलएफ शंकर विहार का रहने वाला था। 19 दिन पुराने इस मामले में अब पुलिस ने वाटिका के पार्टनर मनोज गुप्ता, वेटर अमित और अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

Story Loader