3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरूआत, आज इन जगहों पर तेज बारिश और तूफान के आसार

Weather Update: आज मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में दिन की शुरूआत बूंदाबांदी के साथ हुई है। हालांकि कुछ जिलों में तेज बारिश भी हुई है। बारिश से मौसम काफी अच्छा हो गया है। आईएमडी के अनुसार आज दिन में तेज बारिश और तूफान की आशंका है।

2 min read
Google source verification
weather update today

Weather Update: बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरूआत, आज इन जगहों पर तेज बारिश और तूफान के आसार

weather update आज शनिवार को सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज हवा ने मौसम को अच्छा बना दिया है। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार देर रात से एनसीआर में बारिश हो रही है। नोएडा में तेज हवा चल रही है। दिल्ली के कई इलाकों में रात और तड़के हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। कुछ इलाकों में बारिश शाम से शुरू हो गई थी। आसमान में काले बादलों और हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया था। हल्की बारिश से तापमान पर खास असर नहीं पड़ा है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक पर ही बना हुआ है।

मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप व उमस से लोग परेशान रहे। शाम होते-होते आसमान में बादल छाए और हल्की हवा चलती शुरू हुई तो लोगों को थोड़ा राहत मिली। हालांकि इससे गर्मी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। आज अभी मेरठ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को गाजियाबाद का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि नोएडा का तापमान 37.4 डिग्री रहा था। आईएमडी की माने तो आज शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा तेज बारिश की संभावना भी है।
आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Ghosi By Election Result 2023: घोसी में दौड़ी साइकिल पश्चिम यूपी में बांटी मिठाई, रखे रहे भाजपाइयों के ढोल

आईएमडी के अनुसार आज 9 सितंबर और 10 सितंबर को तेज बारिश का अनुमान है। 14 सितंबर तक के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। अभी उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। एक महीने से अधिक समय से तेज बारिश नहीं होने के कारण तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार है।

Story Loader