
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है। महिला ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पांच लाख की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा, मुंह पर मुक्के मारें, जिसकी वजह से उसके छह दांत टूट गए
जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसपी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। विवाहिता के मुताबिक उनकी शादी 16 साल पहले हुई थी। शादी होने के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज की मांग करते आ रहे हैं। कुछ दिनों से पति पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति ने मुझे जमीन पर गिरा के पीटा, मुंह पर मुक्के मारे, जिससे मेरे छह दांत टूट गए। अन्य ससुरालवालों ने भी मुझे पीटा। मेरी आंख में भी चोट आई है।
पिता ने कराया अस्पताल में भर्ती
पीड़िता की पिटाई के बाद उसके पिता ने आकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
22 Oct 2023 11:53 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
