26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: पति की मौत के बाद इस वजह से बहू को घर से निकाला बाहर तो पांच साल की बेटी के साथ दिया धरना, आत्मदाह की भी दी चेतावनी

पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बहू औप पांच साल की बच्ची को घर निकाला बाहर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 15 Nov 2018, 3:06 PM IST

gzb

VIDEO: पति की मौत के बाद बहू को घर से निकाला बाहर तो पांच साल की बेटी के साथ दिया धरना, आत्मदाह की भी दी चेतावनी

गाज़ियाबाद। कविनगर थाने के राजनगर सेक्टर 23 की रहने वाली शिखा अपनी 5 साल की मासूम बच्ची के साथ अपनी ससुराल के बहार 5 दिन से धरने पर बैठी है। शिखा के अनुसार उसकी शादी लोकेंद्र सैनी निवासी सेक्टर 23 राजनगर के साथ 7 साल पहले बहुत ही धूम धाम से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद शिखा में एक बच्ची को जन्म दिया जिससे उसकी ज़िन्दगी और खुशियों से भर गए। लेकिन 2 वर्ष पूर्व शिखा के पति लोकेन्दर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल के लोगों ने शिखा व उसकी मासूम बच्ची को धक्के मार घर से बहार निकाल दिया। जिससे आहात होकर शिखा 10 नवम्बर को अपनी मासूम बच्ची के साथ अपने ससुराल वालो के विरुद्ध धरने पर बैठ गए। लेकिन उसके ससुराल वालो का दिल नहीं पसीजा और शिखा और उसकी बच्ची को घर में नहीं घुसने दिया। अब शिखा ने ससुराल के बहार लिख दिया की अगर न्याय नहीं मिला तो मैं अपनी बच्ची के साथ आत्मदाहा कर लूंगी।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग