11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर को नई डेमू की सौगात, मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन

वाराणसी बलिया डेमू के जिले में मिले चार और स्टाॅपेज, ताड़ीघाट पुल की सौगात देने जल्द आएंगे पीएम

less than 1 minute read
Google source verification

image

Varanasi Uttar Pradesh

Jul 04, 2016

DEMU

DEMU

गाजीपुर. प्रयाग के लिये गाजीपुर से नई डेमू का उद्घाटन सोमवार को रेल राज्य मन्त्री मनोज सिन्हा ने एक छोटे गाजीपुर सिटी स्टेशन पर एक समारोह में किया। इस दौरान उन्होंने जिले में रेलवे के विकास के लिये प्रतिबद्धता जतायी। जनपद वासियों की बेहद मांग पर वाराणसी बलिया डेमू पैसेंजर के चार नए स्टाॅपेज का भी ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने ताड़ीघाट रेलवे पुल के लिये जल्द ही पीएम मोदी के गाजीपुर आने की बात कही।

मनोज सिन्हा ने कहा कि नई डेमू ट्रेन से प्रयाग जाना जिले के लोगों के लिये अब परेशानी भरा सफर नहीं रहेगा। इस ट्रेन के चल जाने के बाद जिले से रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ी है। बताया कि गाजीपुर से प्रयाग समेत डेमू के कुल 31 स्टाॅपेज होंगे। गाजीपुर सिटी से यह ट्रेन सुबह 4.30 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे यानि सवा छह घण्टे में पहुंच जाएगी। इसी तरह प्रयाग से शाम 5.40 बजे चलकर डेमू रात 12.20 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 10 साधारण कोच लगंेगे, जिनमें शौचालय की सुविधा होगी।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरे पूर्वांचल में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने पर तेजी से काम कर रही है। वाराणसी से बलिया तक विद्युतीकरण का काम वाया औड़िहार तेजी से चल रहा है और एक से दो महीनों में ही पूरा भी हो जाएगा। कहा कि वाराणसी और बलिया क बीच जिले में कई स्टाॅपेज की मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए मेदनीपुर, ढोड़ाडीह व करीमुद्दीनपुर समेत चार नए स्टाॅपेज दिये जा रहे हैं।

इसके बाद रेल राज्य मन्त्री मनोज सिन्हा उज्जवला योजना के तहत पांच हजार लोगों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन और सिलिण्डर बांटेंगे।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग