4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 वर्ष के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सौतेली मां पर हत्या की आशंका

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र का मामला...

2 min read
Google source verification
gonda crime news

गोंडा. 10 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता हुआ शव पाया गया है। कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों दबी जुबान से किसी परिजन ने ही हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए दुपट्टे को गले में बांध कर लटका दिया है। जिस दुपट्टे से मासूम का शव लटका मिला है, वह सौतेमी मांग का है। फांसी लगे शव को देख कोई भी व्यक्ति आत्महत्या नहीं कह सकता। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्म हत्या ही मान रही है। हत्या है या आत्म हत्या ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

मामला थाना कटरा बाजार कस्बे का है। खबर फैलते ही मृतक के घर के सामने सैकड़ों लोग एकत्रित हो गये, जहां एक 10 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितयो में शव दुपट्टे के सहारे बांधकर लटका हुआ था, जहां एकत्रित लोग अपने अपने तर्क दे रहे थे कोई हत्या कर लटकाने तो कोई आत्महत्या की बात कह रहे थे।

आग की तरह फैली घटना
घटना की खबर होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कटरा बाजार पुलिस ने मामले को अपने नजरिये से विवेचना शुरू कर निपटाने में जुट गई। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 10 वर्षीय बालक का शव दुपट्टे से छत पर रखे एक टट्टर के सहारे लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को होने के बाद मौके पर कोहराम मच गया लोगों ने बताया सुबह 8:30 बजे तक वह बच्चा घर के आस-पास ही देखा गया। घटना की जानकारी होने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घरवाले इसे आत्महत्या करार दे रहे हैं।

बच्चे का घुटनों के बल बैठा था और दुपट्टा गले में फंसा मात्र था
मृतक कटरा बाजार नगर के एक नंबर वार्ड मोहल्ला नई टोला निवासी अब्दुल सलाम का पुत्र बाबू उर्फ अफसर अली है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मृतक बच्चे के गले में दुपट्टा मात्र फंसा हुआ था उसके दोनों घुटने फर्श पर रखे थे। थानाध्यक्ष कटरा बाजार बच्चे की मौत को आत्महत्या करार दे रहे हैं, जो किसे के पल्ले नहीं पड़ रहा है।

सीओ ने दिये निष्पक्ष जांच के आदेश
सूचना के बाद प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक एस के पाठक ने भी मौके का निरीक्षण किया तथा जांच शुरू की। सीओ के मुताबिक, प्रथम दृष्टया बच्चे का आत्महत्या का प्रकरण प्रतीत नहीं होता है। परिवारजनों वह पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौके से जो दुपट्टा मिला है वह मृतक बच्चे के सौतेली मां का है। सीओ ने थानाध्यक्ष कटरा को मामले की निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया है।

क्या है आशंका
बताया जाता है कि मृतक बाबू पहली पत्नी का बेटा था तथा उसका पिता अब्दुल सलाम मौजूदा समय में दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। लोगों का संदेह उसकी सौतेली मां पर जा रहा है कि कहीं उसकी सौतेली मां ने तो हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया है। जिस तरह से शव का घुटना जमीन पर रखा है उससे तो बालक की मौत हो ही नहीं सकती।