
Brij Bhushan Sharan Singh
Brij Bhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और BJP प्रत्याशी करन भूषण सिंह के काफिले से बड़ा हादसा हो गया। करन भूषण के काफिले की एक कार ने तीन लोगों को रौंदा, जिसमें से दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना करनैलगंज कोतवाली के चितई पुरवा की है। तीसरे बच्चे को में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
FIR के मुताबिक, शिकायतकर्ता चंदा बेगम ने कहा है कि आज सुबह करीब 9 बजे उनका 17 साल का बेटा रेहान और 24 साल का भतीजा शहजादे बाइक पर निकले थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। करण भूषण सिंह काफिले के साथ यात्रा कर रहे थे या नहीं, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Updated on:
29 May 2024 01:46 pm
Published on:
29 May 2024 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
