30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने 40 मिनट तक राम मन्दिर पर दिया भाषण, बोले- गोंडा की आवाज को मिली ताकत

सीएम योगी ने गोंडा में 40 मिनट तक राम मंदिर पर अपने संबोधन में कहा कि आपके एक वोट ने देश की तकदीर को बदल दिया। पूर्ववर्ती सरकारों को लेकर योगी ने तंज कसा।

2 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने करीब 40 मिनट तक राम मंदिर को लेकर अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वजों के 500 वर्षों का संकल्प पूरा हुआ है। अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर बन गया। वहां पर राम लला फिर से विराजमान हुए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों पर सीएम योगी बिना नाम लिए जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पहले जिन्हें आप वोट देते थे। उन्हें राम का नाम लेने में भी संकोच होता था। राम भक्तों पर पहले गोलियां चलाई जाती थी। अब पुष्प की वर्षा होती है।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया। एक वर्ग विशेष को प्रसन्न रखने के लिए दूसरे वर्ग की धार्मिक आजादी छीन ली गयी थी। पहले आप जिसे वोट देते थे। वह राम का नाम लेने में संकोच करते थे। अब आपके वोट का सदुपयोग हो रहा है। पहले रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं लेकिन अब उन पर पुष्प वर्षा हो रही है। सीएम योगी ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आपका वोट लेने वाले लोग महिलाओं संग बदसलूकी करते थे। व्यापारियों के यहां डकैती डलवाते थे। किसानों के साथ लूट घसोट करते थे। आज आपको वोट ने देश की तकदीर बदल दी है। आज बेटी व व्यापारी दोनों सुरक्षित है। करीब 40 मिनट के संबोधन में सीएम का फोकस राम मंदिर पर ही रहा।

राम मंदिर बनने से गोंडा को अधिक लाभ मिल रहा: सीएम योगी

सीएम योगी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि राम मंदिर बनने के बाद पहली बार गोंडा आने का अवसर मिला है। राम मंदिर बनने से गोंडा को सर्वाधिक लाभ मिल रहा है। सीएम ने होली की बधाई देते हुए कहा कि पहले रामभक्तों पर गोलिया चलती थीं। अब जय श्री राम की बोली निकलती है। राम भक्तों पर गोली नहीं, पुष्प वर्षा हो रही है। भव्य दिव्य और नव्य अयोध्या देखने को मिल रही है। पांच सौ वर्षों का संकल्प पूरा हुआ है। अयोध्या में मंदिर बनने का सर्वाधिक लाभ गोंडा को मिल रहा है। सारे विकास गोंडा में हो रहे हैं। आस्था को सम्मान मिल रहा है। सीएम ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए कहा कि देश की आवाज के साथ गोंडा की आवाज भी आगे बढ़ेगी।

Story Loader