Gonda Breaking: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी सेवा पखवाड़ा मना रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाया था। जिसमें किसी बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बीके गुप्ता और भाजपा पदाधिकारी के बीच झड़प से नाराज डॉक्टर ने जिला अस्पताल में तालाबंदी कर सांकेतिक हड़ताल किया।
Gonda Breaking : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष और सीएमएस के बीच हुए बवाल के बाद सीएमएस से अभद्रता का आरोप लगाते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने मेन गेट सहित सभी विभागों में आज तालाबंदी कर हड़ताल कर दिया। अस्पताल में धरने पर बैठकर डॉक्टर ने जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ घंटे की प्रदर्शन के बाद डॉक्टर काम पर वापस लौट गए। इस दौरान काफी मरीज को मायूस होकर अस्पताल गेट से वापस लौटना पड़ा।
Gonda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा पखवाड़ा बीजेपी मना रही थी। इसके तहत बुधवार को जिला अस्पताल में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की देखरेख में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया था। किसी बात को लेकर भाजपा पदाधिकारी और सीएमएस में नोक- झोक हुई है। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। जिसमें तीखी झड़प हो रही है। अस्पताल के डॉक्टरों ने सीएमएस के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए। अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला भरकर हड़ताल कर दिया है। सीएमएस सहित अस्पताल के डॉक्टर धरने पर बैठ गए है। अस्पताल के गेट पर तालाबंदी और डॉक्टर के हड़ताल पर चले जाने के बाद जिले के कोने-कोने से आ रहे मरीज को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इस पूरे मामले को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस बीके गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर 20 सितंबर को भाजपा के पदाधिकारी ब्लड डोनेशन कैंप लगाने वाले थे। उनकी जो डिमांड थी। उसे हिसाब से तैयारी हो चुकी थी। ऐन मौके पर उन्होंने भोजन, माइक, स्टेज का डिमांड किया। जो उसे समय तत्काल संभव नहीं था। इस पर वह लोग उग्र हो गए। हम लोगों के साथ हाथापाई मारपीट करने लगे। उसके बाद हम यहां से चले गए। ब्लड डोनेशन लगातार जारी रहा। हड़ताल किए जाने के सवाल पर कहा कि सभी डॉक्टर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। घेरे हुए हैं। इसलिए सांकेतिक हड़ताल किया गया था। जब उनसे कहा गया कि इसका मतलब आज पेशेंट नहीं देखे जा रहे हैं। इस पर सीएमएस ने कहा कि इमरजेंसी पेशेंट देख जा रहे हैं। इंडोर भी चल रहा है। पोस्टमार्टम भी होगा। सिर्फ ओपीडी बंद है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 1200 से 1500 पेशेंट आते हैं। 9 से 10 ऑपरेशन भी होते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और डीएम मैम को सूचित किया गया है। तहरीर देखकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। जब उनसे कहा गया कि यहां पुलिस बूथ बना है। तो उन्होंने कहा कि यह लोग बैठे रहते हैं। कुछ करते नहीं है। इनको राउंड लेना चाहिए। इसके लिए डॉक्टर कुलदीप पांडे ने फोन करके शिकायत किया था। यह लोग अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी के जिलाध्यक्ष उन्हें मरने जा रहे थे। कहां कि सभी लोग गाली गलौज दे रहे थे। किसी के नामजद तहरीर नहीं दी गई है। सुरक्षा की मांग की गई है। मीडिया के ताबड़तोड़ सवालों पर कहा कि बीजेपी के जिलाध्यक्ष से मुझे डर लगता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सुरक्षित नहीं है। जिस तरह से घटनाएं हो रही है।