गोंडा

Gonda :हरियाणा के कथावाचक की करतूत, महफिल में कथा, मोबाइल पर प्यार, जेवर नगदी समेत युवती को लेकर हुआ फरार

हरियाणा प्रदेश के एक कथा वाचक कि करतूत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल एक सामूहिक कार्यक्रम में कथा का वाचन करने आए एक पंडित का प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा कि वह गांव के एक युवती को लेकर फरार हो गया। आईए जानते हैं कथावाचक के प्रेम प्रसंग की पूरी कहानी।

2 min read
Aug 31, 2023
सांकेतिक फोटो

हरियाणा से कथा वाचन करने आए एक पंडित का गांव के एक युवती से प्यार हो गया। कथावाचक की प्रेम में व्याकुल युवती अपने घर से जेवर और नगदी लेकर उसके साथ फरार हो गई। प्रेम की यह कहानी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।

यूपी के गोंडा जिले के करनैलगंज में कई गांवों के सहयोग से प्रतिवर्ष सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का अयोजन होता है। कथा के आयोजन में दूरदराज इलाके से विद्वान कथा वाचक बुलाए जाते है। विद्वान कथा वाचक को सुनने के लिए आसपास के गांव और नगर के महिला पुरुष उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवनपान करते है। इसी तरह दो वर्ष पूर्व हरियाणा से कथा वाचक बुलाए गए थे। जिसमे कथा वाचक को यजमान गांव के एक युवती से प्रेम हो गया। जिसके बाद पंडित प्रेमिका को लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि कथा वाचक का युवती से निकटता होने के बाद दोनो ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद पंडित महफिल में श्रीमद्भागवत कथा और अकेले में फोन पर युवती को प्रेम कथा सुनाते रहे। जैसे तैसे करके दो साल गुजर गए। इस दौरान दोनो के जिगर में प्रेम की ज्वाला भड़कती रही। अंततः कथा वाचक के प्रेम में दीवानी प्रेमिका नगदी जेवर लेकर फरार हो गई।

पीड़ित पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

करनैलगंज थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवती के पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि सोमवार को उसकी पुत्री को हरियाणा के उत्तम नगर रेवाडी निवासी कथा वाचक अमरनाथ चतुर्वेदी उर्फ शिवम चतुर्वेदी बहला फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है। उसने लगभग 2 वर्ष पूर्व गांव स्थित एक बाजार में कथावाचक के रुप में आया था। पीड़ित पिता ने यह भी कहा है कि घर से भागते समय उसकी पुत्री अपने माँ का जेवरात लगभग 3 लाख एवं घर में रखा लगभग 25-30 हजार रुपए भी साथ ले गयी है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया कि पिता की तहरीर पर कथावाचक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Published on:
31 Aug 2023 05:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर