गोंडा

Gonda News : गले लगाया, पैर छुआ और मार दी गोली, एक हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Gonda News एक ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उस समय घटना को अंजाम दिया। जब गांव के प्रधान गांव से थोड़ी दूर पर भानपुर चौराहे पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। आइए जानते है हत्या के पीछे वजह क्या थी।

2 min read
May 26, 2023
मृतक की फाइल फोटो

चुनावी रंजिश को लेकर एक ग्राम प्रधान की गुरुवार को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक हत्यारोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। लोगों के मुताबिक आरोपी ने पहले गले लगाया। फिर पैर छुआ उसके बाद गाली गुप्ता देते हुए गोली मार दिया। आनन-फानन में प्रधान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

गोंडा जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत परियांवा के ग्रामप्रधान भूपमणि शुक्ला गाँव के बाहर भानपुर चौराहे पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि प्रधानी के चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंदी रहे, बैंकटेश्वर दत्त अपने तीन चार साथियों के साथ चौराहे पर पहुंचे। पैर छूने के बाद गोली मार दिया। इस घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्रधान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। प्रधान के मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित परिजन कुछ देर तक गिरफ्तारी करने के बाद ही पोस्टमार्टम कराए जाने की जिद पर अड़ गए। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद परिजन मान गए। मृतक के पिता की तहरीर पर बैंकटेश्वर दत्त पुत्र शान्ति सहित तीन नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि बैंकटेश्वर दत्त पुत्र शान्ति ने बेटे पर फायर कर दिया जबकि एक अन्य आसमानी फायर करते हुए। घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए।

मुख्य आरोपी 12 घंटे के भीतर चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि तरबगंज में ग्राम प्रधान के मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Published on:
26 May 2023 11:42 am
Also Read
View All

अगली खबर