गोंडा

Gonda: बाजार से वापस लौटते समय प्रधान के बेटे को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

Gonda: बाजार से घर जाते समय चार लोगों ने बाइक को रोककर ग्राम प्रधान के बेटे को गोली मार दिया। गोली पेट में लगी है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

less than 1 minute read
Sep 19, 2023
गोली से घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Gonda: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के गांव कलवारी के ग्राम प्रधान रामदेव गोस्वामी के बेटे को चुनावी रंजिश में बाजार से लौटते समय गांव के ही कुछ लोगों ने रोकर गोली मार दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल बेटे को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले गए। जहां पर हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Gonda: प्रकरण कटरा बाजार के विकासखंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत कलवारी से जुड़ा है। सोमवार की देर रात को प्रधान भगौती प्रसाद गोस्वामी के पुत्र रामदेव गोस्वामी लगभग 40 वर्ष कटरा बाजार से कुछ घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। वह नहर पुलिहा के पास पहुँचे ही थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजन उन्हें घायलावस्था में सीएचसी कटरा बाजार ले गए। जहां से डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना को कटरा- करनैलगंज मार्ग से कलवारी को जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया के पास हमलावरों ने अंजाम दिया गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल किया। घटना में घायल हुए रामदेव के भाई राजकुमार ने बताया कि कटराबाजार थाने में सत्य प्रकाश, राजेश समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे ने बताया तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Published on:
19 Sept 2023 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर