गोंडा

Gonda: गोंडा में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग दो घर जले, तीन युवक झुलसे, 200 मी दूर गन्ने के खेत में गिरा मलबा फसल जली

Gonda News: गोंडा जिले में सिलेंडर विस्कोस से फूस के दो मकान जलकर खाक हो गए। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में तीन युवक झुलस गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि घर से 200 मीटर की दूरी पर लगी गन्ने के खेत में सिलेंडर का टुकड़ा गिरने से आग लग गई। जिससे हरी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।

2 min read
May 11, 2025
आग लगने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

Gonda News: गोंडा जिले के छपिया थाना के गांव में रविवार की दोपहर खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर विस्फोट कर गया। जिससे फूस के दो मकान जलकर खाक हो गए। घर के अंदर खड़ी बाइक भी जल गई। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग बुझाने के प्रयास में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Gonda News: गोंडा जिले के छपिया थाना के गांव महरागौरा में रविवार की दोपहर में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घर के अंदर खड़ी बाइक सहित गृहस्थी के अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। आग को बुझाने के प्रयास में तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और राजस्व की टीम

सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिलते ही छपिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। सिलेंडर विस्फोट इतना भयानक था। कि घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर लगी गन्ने की फसल में सिलेंडर का एक टुकड़ा जाकर गिरा। जिससे खेत में आग लग गई। ग्रामीण और पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घर में खड़ी बाइक और गृहस्थी के समान जलने की खबरें आ रही।

राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का किया आकलन

राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। वहीं गंभीर रूप से झूलसे तीन युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Published on:
11 May 2025 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर