29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rain: 18,19 अगस्त को यूपी में भारी बारिश का हाई अलर्ट, इन जिलों में अपना कहर दिखाएगा मानसून, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर मानसून के उग्र होने की संभावना जताई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

गोंडा

image

Swati Tiwari

Aug 17, 2024

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। इसकी वजह से कई जिलों में लगातार बारिश का दौर भी जारी है। नदियां उफान पर हैं। कानपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। अब ऐसे में मौसम विभाग IMD ने शनिवार की सुबह ताजा अपडेट जारी कर बांदा,  प्रयागराज,चित्रकूट, कौशांबी और फतेहपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

कैसा रहेगा 19,20,21 अगस्त का मौसम 

वहीं 19 अगस्त को भी पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और वज्रपात की संभावना है। बता दें कि 20 और 21 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। 22 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 ºC तक रह सकता है।

बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश के प्रयागराज में यह 35.7  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस  रहा। 

Story Loader