
Two Girls Committed Suicide: पापा हम जा रहे हैं अभी कभी नहीं लौटेंगी...जीजा के चलते दो बहनों ने नदी में कूदकर की आत्महत्या
Two Girls Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के तामापार गांव की रहने वाली दो सगी बहनों ने रक्षाबंधन वाले दिन नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। किशोरियों के पिता ने बताया कि दोनों लड़कियों को उनका जीजा ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से परेशान होकर वह सुबह घर से निकलीं और नदी में कूद गईं। घर से निकलते समय बेटियों ने अपने पिता से कहा था "पापा हम जा रहे हैं, अब कभी नहीं लौटेंगी।" यह सुनते ही पिता दोनों बेटियों के पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक वो नदी में कूद चुकी थीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की सहायता से दोनों को शवों को बरामद कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलने पर मनकापुर एसडीएम समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के तामापार गांव की रहने वाले सुरेश के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी अनीता की शादी पचपुती जगतापुर कोल्हारगांव के रहने वाले अशोक कुमार के साथ हुई थी। दामाद होने के चलते अशोक कुमार का उसके घर आना जाना था। इसी दौरान उसने दोनों सालियों का कुछ फोटो और वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटियों को ब्लैकमेल कर रहा था।
जीजा की ब्लैकमेलिंग से उसकी दोनों बेटियां परेशान थी। सुरेश ने बताया कि सोमवार की सुबह दोनों पांच बजे घर से निकली थी। घर से निकलते समय बेटियों ने कहा कि मैं घर से जा रही हूं। आप लोगों से मैं कभी नहीं मिलूंगी, क्योंकि जीजा ने मुझे भद्दी भद्दी गाली दी है और बदनाम करने की धमकी दी है।
सुरेश का कहना है कि उनके दामाद ने उनकी बेटियों के अश्लील वीडियो फेसबुक पर वायरल करने की भी धमकी दी थी। बेटियां घर से निकली तो वह भी उनके पीछे-पीछे दौड़े लेकिन तब तक दोनों आगे निकल गयी और गांव के थोड़ी दूर स्थित बिसुही नदी में छलांग लगा दी। सुरेश ने बेटियों की मौत के लिए अपने दामाद अशोक कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि सुनीता (19) व पुनीता (17 ) का शव बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
19 Aug 2024 04:49 pm
Published on:
19 Aug 2024 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
