27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इन दो जिलों के बीच चलेंगी नई ट्रेनें, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री करने जा रहे उद्घाटन

बड़ी लाइन की गाड़ियों का भी होगा संचालन, यहां के जंक्शन स्टेशन पर 9 नवम्बर को होगा कार्यक्रम, इसके बाद 10 नवम्बर से चलेगी गाड़ियां।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 8 Nov 2018, 8:22 PM IST

Indian Railways

Indian Railways

गोंडा. केंद्रीय रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा 9 नवम्बर को गोंडा-बहराइच रेलखंड का उद्घाटन करने जा रहे हैं। गोंडा-बहराइच रेलखंड की शुरूआत के बाद आसपास के कई जिलों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। गोंडा रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम की मेजबानी स्थानीय सांसद कीर्तिबर्धन सिंह राजा भइया करेंगे। इसमें कैसरगंज और बहराइच के सांसद के साथ सभी विधायक व कई बडे़ नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही वह गोंडा-बहराइच आमान परिवर्तित रेल खंड पर बड़ी लाइन की गाड़ियों के संचालन का शुभारंभ भी करेंगे। रेल राज्यमंत्री स्पेशल डेमू को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

ये भी पढ़ें- यूपी रोडवेज चालक ने ईमानदारी की पेश की मिसाल, पंजाबी महिला को पहुंचाया उसका पर्स, कहा- पुलिस की मदद पर नहीं था भरोसा..

इस पर जानकारी देते हुए एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद 10 नवंबर से तीन जोड़ी डेमू चलाई जाएंगी। इस रेलखंड की शुरूआत होने की लम्बे समय से प्रतिक्षा हो रही थी।

ये भी पढ़ें- अखिलेश-डिंपल को स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर देख दर्शकों में दिखी ऐसी दीवानगी, अनोखे तरीके से किया धन्यवाद, बदले में अखिलेश ने की बहुत बड़ी चीज

क्या आप जानते हैं-

गोंडा-मैलानी प्रखंड पर केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में गोंडा से बहराइच के मध्य मीटरगेज रेल लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित करने की हरी झंडी वर्ष 2000 में दी थी। 2001 में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने बहराइच पहुंचकर आमान परिवर्तन कार्य का उद्घाटन किया था। इस रुके हुए अमान परिवर्तन का कार्य 2014 अक्टूबर मे दोबारा शुरू हुआ और अब 9 नवम्बर 2018 को इस अमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो गया।

ये भी पढ़ें- मुलायम ने दिया शिवपाल को दिवाली पर धमाकेदार surprise, की बहुत बड़ी घोषणा