गोंडा

UP News : यूपी के सरकारी स्कूलों में फिर बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टी, जानिए बेसिक शिक्षा परिषद को क्यों बदलने पड़े आदेश

यूपी के सरकारी स्कूलों में एक बार फिर गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद को अपने ही आदेश को तीन बार बदलना पड़ा। एक बार गर्मी की छुट्टी फिर बढ़ा दी गई है। आइए इसके पीछे जो वजह है। उसे जानते हैं।    

2 min read
Jun 26, 2023

बेसिक शिक्षा परिषद तीसरी बार परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी बढ़ा दिया है। इससे पहले यह छुट्टी 20 मई से 15 जून तक दी गई थी। फिर से बढ़ाकर 26 मई कर दिया गया। प्रदेश में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल ऐसे में बेसिक शिक्षा परिषद ने एक बार फिर नौनिहालों को राहत देते हुए गर्मी की छुट्टी का समय बढ़ा दिया।

बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय विद्यालयों की छुट्टी को बढ़ा दिया है। प्रदेश भर में पड़ रही उमस भरी गर्मी को लेकर यह निर्णय लिया गया। अब परिषदीय विद्यालय 2 जुलाई तक बंद रहेंगे। मौसम की बेरुखी को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद को बार-बार अपने आदेश को बदलना पड़ा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजें गए पत्र में कहा है कि 3 जुलाई से विद्यालय अपने निर्धारित समय सारणी से खोले जाएंगे। इससे पूर्व विद्यालय में साफ-सफाई पेयजल शौचालय की व्यवस्था मध्यान भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं। इसके साथ ही बच्चों को शुद्ध पेयजल और उनके बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। सचिव बेसिक शिक्षा ने अपने आदेश में कहा है कि बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इस आशय के संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति निर्णय लेने के लिए अधिकृत है। पत्र में कहा गया है कि विद्यालय खुलने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। जिससे पठन-पाठन सहित विद्यालय की अन्य गतिविधियां विशेष रुप से मध्यान भोजन पाठ्य पुस्तकों का वितरण और डीबीटी से संबंधित का संचालन व्यवस्थित रूप से हो सके।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सचिव शिक्षा के आदेश के क्रम में विद्यालय में 2 जुलाई तक गर्मी का अवकाश बढ़ा दिया गया है। प्रदेश भर में पड़ रही उमस भरी गर्मी को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है। ताकि विद्यालय आने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार असुविधा का सामना ना करना पड़े।

Published on:
26 Jun 2023 11:49 am
Also Read
View All

अगली खबर