गोंडा

UP Rains: बंगाल की खाड़ी में नये सिस्टम एक्टिव, अगले 48 घंटे में इन जिलों में बारिश आंधी तूफान का अलर्ट,IMD latest update

UP Rains: आसमान से बरसती आग के बीच तापमान 44 डिग्री पार कर गया। बंगाल की खाड़ी में कुछ नये सिस्टम एक साथ एक्टिव होने के कारण मौसम विभाग IMD ने पूर्वी यूपी के जिलों में अगले 48 घंटे बाद लगातार चार दिनों तक बारिश आंधी- तूफान के लिए चेतावनी जारी की है।

2 min read
May 16, 2025

UP Rains: मौसम विभाग IMD के अनुसार पूर्वी यूपी के जिलों में अभी दो दिनों तक प्रचंड गर्मी लू चलने का अनुमान है। यानी 16 और 17 मई को दिन में हीट बेब चलने के साथ रात में भी राहत के आसार नहीं है। अगले दो दिनों तक रातें भी गर्म होगी। 18 मई से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है।

UP Rain: मौसम विभाग ने अभी पूर्वी यूपी के जिलों में अगले दो दिनों तक प्रचंड गर्मी और हीट बेबी चलने के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन 48 घंटे बाद मौसम के एक बार फिर से करवट लेने की संभावना है। IMD लेकिन 18 मई से 21 मई तक लगातार आंधी- तूफान बारिश और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई। बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है तापमान में कोई खास गिरावट आने की संभावना नहीं है। वैसे इस बार यूपी में 20 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। उससे पहले प्री मानसून की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Aja ka mausam 18, 19, 20, 21 may को इन जिलों में अचानक तेज हवा बारिश आंधी तूफान वज्रपात होने की संभावना

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान कहां पर कितना

तापमान की बात करें तो तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह बहराइच में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर